फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students of polytechnic college demonstrated to promote

बहुतकनीकी कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रमोट करने के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 13 Jul 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बडू हमीरपुर के विद्यार्थियों ने एचपीयू की तर्ज पर उन्हें भी प्रमोट करने के लिए मंगलवार को गांधी चौक हमीरपुर पर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार से उन्हें प्रमोट करने की मांग की गई है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड से जुड़े यह छात्र भी ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में उतर आए हैं। इन छात्रों ने सोमवार को एडीएम हमीरपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

विद्यार्थी मीनाक्षी, लोकेश आदि का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में ऑफलाइन परीक्षाएं लेना प्रदेश सरकार का गलत निर्णय है। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को प्रमोट करे या फिर विकल्प के तौर पर ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाएं। एचपीयू के छात्रों को प्रमोट किया गया है, लेकिन तकनीकी शिक्षा बोर्ड के छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दसवीं के बाद सीधा छात्र तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा लेने के लिए दाखिल होते है।
विज्ञापन

अधिकतर छात्रों की यहां पर उम्र भी 18 साल से कम है जिस कारण अधिकतर विद्यार्थियों को वैक्सीन भी नहीं लग पाई है। ऑफलाइन परीक्षा के कारण संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। बहुतकनीकी महाविद्यालयों में पढ़ने वाले प्री फाइनल ईयर तक के छात्रों को प्रमोट किया जाए और फाइनल ईयर की परीक्षा पर सरकार पुनर्विचार करे। छात्रों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed