भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में शुक्रवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने रंगोली, पोस्टर मेकिंग, स्पॉट पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्रो. आशा, पूजा, शिल्पा कुमारी, शिखा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता करवाई गई। प्रो. प्रिंस, विवेक, नवीन, क्ले मॉडलिंग कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता के आयोजक रहे। प्रतियोगिता के थीम अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकले और सुर्खियों में आएं, भाग लें सीखें, आगे बढ़ें, अपने कॉलेज के अनुभवों को यादगार बनाएं। इस प्रतियोगिता में करीब 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का है। छात्रों में प्रतियोगिता की भावना पैदा करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में छात्रों को अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों की ओर से बनाई पेंटिंग व पोस्टर मेकिंग की सराहना की। यह जानकारी महाविद्यालय के सहायक आचार्य हिंदी व सदस्य प्रेस समिति विनय कुमार ने दी।