फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students' knowledge in primary schools will be assessed.

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के ज्ञान की होगी परख

Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर की जांच की जाएगी। इसके लिए डाइट की टीमें रैंडम आधार पर चयनित स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों का सर्वे करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान कक्षा के अनुरूप गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषय में विद्यार्थियों की बुनियादी क्षमताओं का आकलन किया जाएगा। गणित में संख्या पहचान, जोड़, घटाव, गुणा और भाग, जबकि हिंदी में पढ़ने, समझने, शब्द ज्ञान और भाषा संबंधी क्षमताओं को परखा जाएगा।
विज्ञापन

अंग्रेजी में प्रारंभिक भाषा समझ और कक्षा के अनुरूप प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे पता लगाया जाएगा कि विद्यार्थियों ने कक्षा स्तर के अनुसार कितना सीखा है और विषयों की बुनियादी अवधारणाओं को कितनी अच्छी तरह समझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान स्कूल स्तर पर पढ़ाए जा रहे माध्यम और शिक्षण प्रक्रिया का भी विश्लेषण किया जाएगा। सभी स्कूलों के बजाय रैंडम आधार पर चयन से अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
सर्वे से यह भी पता चलेगा कि विद्यार्थियों को किन विषयों या अवधारणाओं में अधिक कठिनाई हो रही है। अपेक्षित स्तर से कम समझ पाए जाने पर संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक शैक्षणिक प्रयास किए जा सकेंगे। इससे शिक्षकों को विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार शिक्षण गतिविधियां तय करने में भी मदद मिलेगी।

कोट
सर्वे का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं में विद्यार्थियों के वास्तविक सीखने के स्तर का आकलन करना है। सर्वे से प्राप्त जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को समझने में मदद मिलेगी। -नवीन शर्मा, उपनिदेशक एवं सह परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article