{"_id":"6b01fa183214afc21a067d20","slug":"students-danced-to-nati-gidda-and-bhangra-meritorious-students-were-honored-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-216088-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नाटी-गिद्दा और भंगड़े पर झूमे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नाटी-गिद्दा और भंगड़े पर झूमे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला सम्मान
Sun, 22 Nov 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
झगड़ियाणी स्कूल के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत स
झगड़ियाणी स्कूल के वार्षिक समारोह में कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि धनेड़, झगड़ियाणी और आसपास का क्षेत्र उनके लिए विशेष महत्व रखता है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का अच्छा अवसर होते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों की झिझक दूर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, समूह गान और लोकगीत सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। स्कूल प्रधानाचार्य अनीता कौंडल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान किरण शर्मा, सेर बलौनी की प्रधान नीलम शर्मा, ललीण की प्रधान सोनिका शर्मा, बीडीसी सदस्य श्वेता वर्मा सहित अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे।