{"_id":"65e22b9d603fe208f903e554","slug":"students-danced-in-the-function-of-central-student-union-fashion-show-on-the-ramp-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-122609-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय छात्र संघ के समारोह में झूमे छात्र, रैंप पर फैशन का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय छात्र संघ के समारोह में झूमे छात्र, रैंप पर फैशन का जलवा
विज्ञापन
मुख्यातिथि डॉ. पुष्पेंद्र ने की केंद्रीय छात्रसंघ को 21 हजार देने की घोषणा
डिग्री कॉलेज हमीरपुर में आयोजित हुआ केंद्रीय छात्रसंघ सांस्कृतिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को केंद्रीय छात्र संघ के सांस्कृतिक समारोह अभिव्यक्ति में गीत-संगीत की ताल पर छात्र जमकर थिरके। समारोह के शुभारंभ पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने पूर्व छात्र के रूप में अपनी स्मृतियां याद करते हुए कहा कि केंद्रीय छात्र संघ छात्र हित से जुड़े मसलों को हल करवाने का एक सशक्त माध्यम है।
छात्र अपनी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज में फैले नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने अपनी ओर से केंद्रीय छात्र संघ को 21 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। समारोह में बीबीए और बीसीए के छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी कर समां बांधा। रिया और शगुन ने गुजराती नृत्य पर खूब सराहना बटोरी। फैशन शो के पहले चरण में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप पर जलवे बिखेरे। महाविद्यालय में अध्ययनरत स्पीति की छात्राओं ने स्पीति का लोकनृत्य पेश किया। वाणिज्य संकाय के छात्रों ने हरियाणवी नृत्य तो कला संकाय के अक्षय ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। फैशन शो के दूसरे चरण में बालीवुड और पाश्चात्य थीम पर आधारित परिधानों का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में घूमर नृत्य, खुशी समूह ने गिद्दा, कला संकाय का पंजाबी फ्यूजन, प्रियंका समूह की नाटी, बीएससी के छात्रों का बालीवुड थीम पर आधारित नृत्य, बीवाक के छात्रों का नृत्य और झमाकड़ा नृत्य आकर्षण के केंद्र रहे। इससे पूर्व महाविद्यालय केंद्रीय छात्रसंघ की अध्यक्षा इशिता ठाकुर ने स्वागत भाषण में इस समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल, प्रो. रीटा शर्मा, प्रो. विजय कौंडल, डॉ. संगीता सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. पीसी पटियाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।