{"_id":"571fa2734f1c1bf631a91570","slug":"student-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में पसीने से तर रहे छात्र, टीचरों को 4-4 पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में पसीने से तर रहे छात्र, टीचरों को 4-4 पंखे
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में दोपहर साढ़े बारह बजे कड़कती धूप में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मंगलवार को हमीरपुर शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि जिस तरह यहां स्कूल प्रांगण में विद्यार्थी गर्मी में बैठे हैं, उसी तरह उन्होंने भी पंखे को छोड़ मंच से बातचीत करने का निर्णय लिया। है।
विज्ञापन
जिस मंच से राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया वहां पर पंखे की कोई व्यवस्था नहीं थी। हैरानी की बात है कि जहां पर स्कूल के अध्यापक बैठे थे उस जगह पर चार-चार पंखे लगाए गए थे, लेकिन सैकड़ों की संख्या में मौजूद विद्यार्थियों के भीड़ के लिए इक्का-दुक्का ही पंखे की व्यवस्था थी। विद्यार्थी कार्यक्रम में गर्मी के कारण पसीने से तर हो रहे थे, लेकिन इसकी किसी को कोई परवाह नहीं थी। हालांकि जहां पर राज्यपाल के बैठने की व्यवस्था की गई थी उस जगह पर पंखे लगाए गए थे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने सरकारी स्कूल के अध्यापकों को प्राइवेट स्कूलों की तरह कड़ी मेहनत व परिश्रम कर गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने यहां तक कहा कि सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को प्राइवेट स्कूलों की तुलना में अधिक वेतन मिलता है। सरकारी स्कूलों के अध्यापक प्रशिक्षित, योग्य और अनुभवी भी होते हैं। इसलिए अच्छी शिक्षा पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल उनके लिए कोई नई बात नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि करीब 35 वर्ष तक उन्होंने अध्यापन कार्य किया है।
विज्ञापन