फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard's arrival in Jol village has created fear among the people

Hamirpur (Himachal) News: जोल गांव में तेंदुए की दस्तक से लोगों में खौफ

Mon, 24 Aug 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 24 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard's arrival in Jol village has created fear among the people
धमरोल पंचायत के जोल गांव में पानी के टैंक पर बैठा तेंदुआ। स्रोत जागरूक पाठक
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत धमरोल पंचायत के जोल गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाल ही में रात के समय गांव में स्थित पेयजल टैंक के पास तेंदुआ दिखाई देने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

आबादी के आसपास तेंदुए के घूमने की सूचना से ग्रामीण बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ रात के समय पेयजल टैंक के समीप दिखाई दिया। अंधेरा होने के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

तेंदुए के गांव के नजदीक पहुंचने से पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है। गांव में कई परिवार पालतू पशुओं को घरों के आसपास रखते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तेंदुआ लगातार आबादी वाले क्षेत्र के आसपास घूमता रहा तो किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ जोल गांव में जल्द पिंजरा लगाने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
कोट
वन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जरूरत पड़ने पर गांव में पिंजरा लगाया जाएगा। रात के समय अनावश्यक रूप से अकेले बाहर न निकलें और बच्चों को अंधेरा होने के बाद अकेले बाहर न भेजें। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। -सुनील कुमार, वन खंड अधिकारी भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article