फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gastro-endoscopy facility to start soon at Hamirpur Medical College.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी गैस्ट्रो एंडोस्कोपी सुविधा

Mon, 24 Aug 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 24 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही गैस्ट्रो एंडोस्कोपी की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों की जांच के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों या दूसरे बड़े स्वास्थ्य संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एंडोस्कोपी सुविधा के लिए कमरा नंबर 401 निर्धारित किया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था भी की जा रही है। सुविधा के संचालन के लिए दो स्टाफ नर्स की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

फिलहाल एंडोस्कोपी की सुविधा सप्ताह में दो से तीन दिन उपलब्ध रहेगी। अभी इस जांच के लिए मरीजों को कई बार निजी स्वास्थ्य संस्थानों का सहारा लेना पड़ता है। निजी क्षेत्र में सामान्य एंडोस्कोपी के लिए करीब 2000 रुपये या इससे अधिक खर्च करना पड़ सकता है, जबकि जटिल प्रक्रियाओं में खर्च और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपी सुविधा शुरू होना जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बॉक्स
पेट की कई बीमारियों की जांच में उपयोगी
एंडोस्कोपी के माध्यम से डॉक्टर भोजन नली, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से की अंदरुनी स्थिति को सीधे देख सकते हैं। पेट में लगातार दर्द, एसिडिटी, उल्टी, खून आने, निगलने में परेशानी या अन्य गैस्ट्रो संबंधी समस्याओं वाले मरीजों की जांच में यह सुविधा महत्वपूर्ण होती है। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक बीमारी की स्थिति के अनुसार आगे की जांच और उपचार की दिशा भी तय कर सकते हैं।

कोट
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रहा है। जल्द ही गैस्ट्रो एंडोस्कोपी आरंभ करने की तैयारी है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article