फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   student awarded

शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे इशिता, आम्या, शैवी, आस्था व रूपिल सम्मानितशिक्षा के क्षेत्र में अव्वल विद्यार्थी नवाजे

Thu, 10 Oct 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में पहले वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ वीरवार को हुआ। कार्यक्रम में कक्षा पहली, चौथी, आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य नैना लखनपाल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी स्कूल के छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनमें शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों इशिता चोपड़ा, आम्या चौहान, शैवी, आस्था ठाकुर, रुपिल कानूनगो को सम्मानित किया गया। साथ ही खेलों के क्षेत्र में दीवा, गुरसिमरन, कौस्तुभ एवं काव्या शर्मा को पुरस्कृत किया गया। कक्षा पहली, चौथी, आठवीं और दसवीं के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के विधिवत निष्पादन में अकादमिक समन्वयकों शशि बाला, कंचन लखनपाल, संगीत और नृत्य अध्यापकों कुमारी हिमानी, आकाश, मनोज, कमल, संतोष, शिप्रा, मुनीष के साथ कला विभाग के अध्यापकों रेणु, उमा और आईपी विभाग के अध्यापकों सुजान, अमित, नविता, पूजा, रजत और कविता ठाकुर का भी खास सहयोग रहा। यह संपूर्ण कार्यक्रम चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, सह चेयरमैन सीपी लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य नैना लखनपाल एवं प्रधानाचार्य अकादमिक डॉ. हिमांशु शर्मा के दिशा-निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed