फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   student appear in dled exam

सैकड़ों ने दी डीएलएड परीक्षा, नहीं हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 19 Jul 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
student appear in dled exam
बाल स्कूल हमीरपुर से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से डीएलएड की प्रवेश परीक्षा जिला के हर ब्लॉक में आयोजित की गई। परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे से एक बजे तक आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में 260 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कॉल लेटर भेजे गए थे। इनमें से 210 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया। जबकि, 50 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पहले पूरे स्कूल कैंपस को नगर परिषद के सहयोग से सैनिटाइज किया गया था। परीक्षा हॉल में तैनात स्टॉफ और अभ्यर्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में आधा घंटा पहले ही एंट्री दी गई। उसके बाद गेट बंद कर दिए गए थे। अभ्यर्थियों के हाथ सैनिटाइजर या साबुन से साफ करने के उपरांत ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया। यही नहीं परीक्षा हॉल में उचित सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही अभ्यर्थियों को बैठाया गया था लेकिन, परीक्षा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed