फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Strong storm and hailstorm destroyed the mango crop

Hamirpur (Himachal) News: तेज आंधी और ओलावृष्टि ने तबाह की आम की फसल

Sat, 29 Apr 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मौसम का मिजाज खराब बना है। लगातार हो रही बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि से हमीरपुर जिले में आम की 80 मीट्रिक टन फसल अब तक तबाह हो चुकी है। मौसम की मार से बागवानों को करीब 18. 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

तेज आंधी और ओलावृष्टि से आम के बगीचों में टहनियां गिरी हैं और फूल आदि झड़ गए हैं। जिसे देखकर बागवानों के चेहरे भी मायूस हो गए हैं। बागवान इस बार अच्छी आम की फसल की उम्मीद जता रहे थे। बेसमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के चलते बागवानों को मायूस होना पड़ा है। बागवानों का कहना है कि इस बार अचानक खराब मौसम मौसम से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला हमीरपुर की 2500 हेक्टेयर भूमि पर बागवान आम की फसल तैयार करते हैं। अच्छी पैदावार हो जाए तो किसानों को आम की 1200 मीट्रिक टन फसल प्राप्त होती है। लेकिन, इस बार तेज आंधी व ओलावृष्टि ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जिससे बागवानों को करीब साढ़े 18 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उद्यान विभाग के पास सभी खंडों से नुकसान की रिपोर्ट पहुंच चुकी है। तेज आंधी से जहां आम की टहनियां तक बगीचों में टूट गई हैं। वहीं आम की फसल के भी बगीचों में ढेर लगे हुए हैं। जिन्हें देखकर बागवानों के चेहरे भी लटक गए हैं। उद्यान विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार ने बताया कि हमीरपुर जिले में आम की 80 मीट्रिक टन फसल अब तक खराब हो चुकी है। बागवानों को लाखों का नुकसान पहुंचा है। आम के पौधों पर जब फूल अंकुर फूट रहे थे उस समय यह नुकसान हुआ है। इसके चलते बागवानों को आम की फसल का काफी नुकसान झेलना पड़ा रहा है। इस बार जिले में आम की अधिक फसल की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed