फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Strong opposition to smart electricity meters in Haar

Hamirpur (Himachal) News: बिजली के स्मार्ट मीटरों का हार में किया कड़ा विरोध

Sat, 07 Feb 2026 02:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड को स्मार्ट मीटर की मुहिम के दौरान जमीनी स्तर पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत हार में ग्रामीणों ने न केवल विभाग के फरमान को मानने से इन्कार कर दिया, बल्कि स्थानीय लाेगों ने एकजुट होकर विद्युत बोर्ड के खिलाफ जमकर विरोध भी किया।
विज्ञापन

हार पंचायत के निवर्तमान उपप्रधान विनोद कुमार ने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल करते हुए कहा कि जब वर्तमान इलेक्ट्रॉनिक मीटर पूरी तरह सही हैं और सटीक रीडिंग दे रहे हैं, तो उन्हें बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बोर्ड पर कॉरपोरेट घरानों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर होने वाला 2500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम खर्च बोर्ड बेवजह वहन कर रहा है, जबकि यह वित्तीय बोझ उस कंपनी को उठाना चाहिए था, जिसे इससे लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में बोर्ड की कार्यशैली को लेकर इस कदर रोष है कि सुषमा देवी, पुष्पा, सरल देवी, ज्ञान चंद, सतीश कुमार और रक्षा देवी सहित अन्य लोगों ने अधिकारियों की कार्रवाई वाली चेतावनी को भी सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से सवाल किया कि वे बताएं कि किस कानून के तहत मीटर न लगवाने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed