{"_id":"5839cf3b4f1c1b983513cc35","slug":"stray-dog-attacked-small-girl-refered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुत्ते ने मासूम को नोचा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुत्ते ने मासूम को नोचा, गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
DOG BITE CASE
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की ग्राम पंचायत जलाड़ी में ढाई साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच डाला। बच्ची को गंभीर हालत में परिजन नादौन अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रिया भाटिया पुत्री रविंद्र कुमार निवासी जलाड़ी शनिवार को घर पर अपने पिता के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते रिया आंगन ने नीचे उतरी तो एक आवारा कुत्ते ने अचानक रिया पर हमला कर दिया। इस दौरान उसक पिता ने रिया को कुत्ते के चंगुल से बचाया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में परिजन बच्ची को नादौन अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रिया को टांडा रेफर कर दिया। रिया के पिता रविंद्र कुमार का कहना है कि आवारा कुत्ते के काटने से उसकी बेटी घायल हुई है।
विज्ञापन