फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Story of birth of Lord Ganesha narrated in Shiva Purana story

Hamirpur (Himachal) News: शिव पुराण कथा में सुनाया भगवान गणेश के जन्म का प्रसंग

Fri, 05 Apr 2024 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं मेें चल रही शिव महापुराण कथा में शुक्रवार को पंडित पीयूष महाराज ने गणेश भगवान के जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि माता पार्वती एक दिन स्नान करने लगी तो उन्होंने अपने शरीर के मैल से एक बालक का निर्माण किया और उसमें प्राण फूंक कर उसे जीवनदान दे दिया। उसे आज्ञा दी कि बेटा मैं स्नान करने जा रही हूं। किसी को भी अंदर मत आने देना। गणेश माता की आज्ञा पालन करते हुए खड़े हो गए। कुछ देर बाद शिव स्वयं वहां आए तो गणेश ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। इस पर भगवान शिव को क्रोध आ गया। उन्होंने बालक पर त्रिशूल से प्रहार करके उसका शीश धड़ से अलग कर दिया। इसका पता चलने पर माता पार्वती ने जिद्द की कि बालक को दोबारा जिंदा किया जाए।
विज्ञापन

अंत में हार कर भगवान भोले नाथ ने एक हाथी के बच्चे का शीश काट कर गणेश के धड़ से जोड़ा और उसे जीवन दान दिया तथा देवों में अग्रणी स्थान देकर गणों का अधिपति बनाना पड़ा। गणों का ईश होने से उन्हें गणेश कहा गया। पूजा में सर्वप्रथम उन्हीं का स्मरण किया जाता है ताकि कार्य निर्विघ्न रूप से संंपन्न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed