{"_id":"6ac6a6bad33ab6433600c942","slug":"stone-flung-by-bus-tire-in-bharedi-shop-window-shattered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-211149-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में बस के टायर से उछला पत्थर, दुकान का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में बस के टायर से उछला पत्थर, दुकान का शीशा टूटा
Thu, 08 Oct 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी बाजार में बुधवार को बस के टायर से उछला पत्थर हार्डवेयर की दुकान के शीशे से जा टकराया, जिससे शीशा टूट गया। हादसे में दुकान मालिक शशी शर्मा पत्थर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
बस्सी-तत्ताहर सड़क का निर्माण कार्य एक वर्ष से अधिक समय से चल रहा है। भरेड़ी बाजार में सड़क के एक हिस्से में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए जगह छोड़ी गई है, लेकिन काम पूरा न होने से यहां हादसे का खतरा बना हुआ है।
बाजार क्षेत्र होने के कारण इस स्थान पर पैदल लोगों और दुकानदारों की आवाजाही भी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के अधूरे हिस्से को पूरा कर पेवर ब्लॉक लगाने की मांग कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
लोगों ने विभाग से जल्द काम पूरा करवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश धूमल ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। जल्द ही मौके पर आवश्यक कार्य करवाया जाएगा। संवाद