{"_id":"644ad0405db821256103900b","slug":"stolen-vehicle-recovered-from-jammu-after-seven-months-accused-arrested-from-amritsar-hamirpur-hp-news-c-19-1-135063-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चोरी की गाड़ी सात माह बाद जम्मू से बरामद, आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चोरी की गाड़ी सात माह बाद जम्मू से बरामद, आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार
विज्ञापन
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने सात माह पहले चोरी हुई गाड़ी को ढूंढ निकाला है। अक्तूबर 2022 में मैक्लोडगंज पार्किंग से गाड़ी चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत मैक्लोडगंज पुलिस थाना में दर्ज हुई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी निशानदेही पर गाड़ी को जम्मू के राजबाग से बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पठानकोट एमईएस में कार्यरत यूपी निवासी ने पठानकोट निवासी सुनील कुमार को बतौर चालक मैक्लोडगंज भ्रमण के लिए हायर किया था। आरोपी ने बताया था कि वह गाइड भी है, जिस पर शिकायतकर्ता ने उस पर भरोसा कर लिया और उसके साथ मैक्लोडगंज भ्रमण के लिए चला गया। मैक्लोडगंज में शिकायतकर्ता को घुमाने के बाद आरोपी सुनील गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत मैक्लोडगंज पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी। एसएचओ मैक्लोडगंज रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर माह में गाड़ी की तलाश आरंभ की थी। शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए तथ्यों के आधार पर कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए आरोपी सुनील कुमार के पठानकोट स्थित गांव के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने आरोपी के गांव में दो-तीन बार दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अमृतसर में है, जिसे पुलिस ने वहां से गिरफ्तार कर गाड़ी के बारे में पूछा तो बताया कि गाड़ी आरोपी ने जम्मू के राजबाग में खड़ी कर दी थी। मैक्लोड़गंज पुलिस जब जम्मू पहुंची तो पता चला कि स्थानीय पुलिस ने अज्ञात वाहन को सीज किया था। इस पर वाहन को कोर्ट के माध्यम से छुड़वाकर पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले कर दिया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है।