{"_id":"63791e0f6ad7f9228330bd3e","slug":"stirred-by-the-action-of-public-works-department-and-city-council-hamirpur-hp-news-sml428324857","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि और नगर परिषद की कार्रवाई से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि और नगर परिषद की कार्रवाई से हड़कंप
विज्ञापन
हमीरपुर शहर में अतिक्रमण हटाते नगर परिषद के कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में अतिक्रमण पर दोहरी चोट से शहरवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद दोनों विभागों ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। लोनिवि ने नादौन चौक से लेकर मिलखी राम पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाने की मुहिम शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रखी।
इस दौरान करीब आधा दर्जन परिवारों के अवैध कब्जों को हटाया गया है। कई दुकानों के छज्जों, कुछ दुकानों की सीढ़ियों, तो कुछ दुकानों की ऊपरी मंजिल को जाने वाली लोहे की सीढ़ियों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। लोक निर्माण विभाग की यह कार्रवाई प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों पर हो रही है। उच्च न्यायालय ने रोड साइड से अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए हैं, जिसका पालन करते हुए लोक निर्माण विभाग ने दूसरे दिन भी हमीरपुर शहर में अवैध कब्जे ढहाये।
वहीं नगर परिषद हमीरपुर ने लगातार चौथे दिन शनिवार को भी अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए दो रेहड़ी धारकों का समान जब्त किया, जबकि आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों का सामान पीछे हटाया। नगर परिषद चार दिन से लगातार अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर रही है। क्योंकि शहर भर में दुकानदारों ने जगह-जगह सामान सजाया हुआ है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब नगर परिषद रोजाना कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा रही है। नप की कार्रवाई से बचने के लिए कई रेहड़ी-फड़ी वाले बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन
नगर परिषद के ईओ अक्षित गुप्ता ने कहा कि शनिवार को दो रेहड़ी धारकों का सामान जब्त किया गया जबकि आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों का समान सड़क से पीछे हटवाया गया। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी धारकों को हिदायत दी है कि निर्धारित जगह पर ही अपना सामान रखें अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।