फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Statue of Rani Lakshmi Bai of Jhansi will be installed in the park of Sports Complex

Hamirpur (Himachal) News: स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पार्क में लगेगी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा

Tue, 01 Oct 2024 08:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Oct 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर में बस अड्डा के सामने अब क्रांतिकारी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा युवाओं को प्रेरित करेगी। नगर परिषद हमीरपुर ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के साथ पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसपर 15 लाख रुपये खर्च किए जांगे।
विज्ञापन

इससे पहले लोक निर्माण विभाग ने यहां एक पार्क का निर्माण किया गया था, लेकिन अब नगर परिषद द्वारा इसे और अधिक सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। पार्क में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति स्थापित करने के लिए विशेष शेड का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में पार्क के चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटें और हाई मास्ट लाइटें लगाने के लिए खंभे स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पार्क के बाहर राहगीरों के चलने के लिए बनाए गए रास्ते को चौड़ा किया जाएगा और यहां रेलिंग लगाई जाएगी ताकि खुली नालियों पर किसी प्रकार की दुर्घटना का खतरा न हो। नगर परिषद ने निर्माण कार्य को एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed