फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Statue of Gangadhareshwar form of Lord Shiva installed on the banks of Beas in Nadaun.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में ब्यास तट पर भगवान शिव के गंगाधरेश्वर स्वरूप की मूर्ति स्थापित

Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Statue of Gangadhareshwar form of Lord Shiva installed on the banks of Beas in Nadaun.
बटाहली गांव में केरल के अजिमाला तट की तर्ज पर नादौन में ब्यास तट पर स्थापित हुई भगवान शिव के गं - फोटो : kathua
नादौन(हमीरपुर)। केरल के प्रसिद्ध अजिमाला समुद्र तट पर स्थापित भगवान शिव के गंगाधरेश्वर स्वरूप की सुंदर मूर्ति नादौन की फस्टे पंचायत के बटाहली गांव में श्री बिल्वकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में भी तैयार की गई है, जिसकी ऊंचाई लगभग 20 फीट है।
विज्ञापन

इस स्वरूप की यह अजिमाला के बाद दूसरी मूर्ति है। श्री बिल्वकालेश्वर मंदिर पांडवों के समय का निर्मित एक ऐतिहासिक मंदिर है। इसके प्रांगण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत फस्टे द्वारा मनरेगा व अन्य योजनाओं की कन्वर्जेंस से एक सुंदर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसी पार्क में यह मूर्ति स्थापित की गई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मंदिर के प्रांगण में कैलाश पर्वत का प्रतिरूप, भगवान नंदी की मूर्ति और ओम का निशान स्थापित करवाया जा रहा है। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए झूले इत्यादि भी लगाए गए हैं। यह मूर्ति क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्यमी प्रभात चौधरी ने दान की है। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नादौन क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए काफी बड़ी-बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत की हैं, जिनमें से रिवर राफ्टिंग सेंटर, वेलनेस सेंटर,पर्यटन विभाग का होटल, ईको टूरिज्म पार्क हड़ेटा व विभिन्न विश्राम गृह इत्यादि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने छोटे-छोटे ग्रामीण पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशानुसार ही इन स्थलों का विकास करवाया जा रहा है। इस स्थल का निर्माण कार्य दो-तीन माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed