फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State Women's Commission sets up court in Hamirpur, 28 cases heard

Hamirpur (Himachal) News: राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत, 28 मामलों की हुई सुनवाई

Wed, 07 Jan 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
State Women's Commission sets up court in Hamirpur, 28 cases heard
उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए लगाई गई अदालत में आयोग क
हमीरपुर। राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत लगाई। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी की अध्यक्षता में लगाई अदालत में आयोग की अन्य सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर और रीना दरोच भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

अदालत में महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा, घरेलू विवाद, यौन उत्पीड़न, महिलाओं के अधिकारों के हनन और अत्याचार के अन्य मामलों सहित कुल 37 मामले सूचीबद्ध किए गए थे।इनमें से 28 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से पांच मामलों का निपटारा करके इन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया। अन्य मामलों में भी आयोग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

विद्या नेगी ने कहा कि अत्याचार से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य महिला आयोग सदैव कृतसंकल्प है। इसके लिए आयोग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरुकता शिविर आयोजित करने तथा मामलों की सुनवाई के लिए अदालतें लगाने का निर्णय लिया है, ताकि पीड़ित महिलाओं की सुनवाई उनके घर के पास ही सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव बुशरा अंसारी सिंह, विधि अधिकारी यशपाल शर्मा, हमीरपुर के डीएसपी हरीश गुलेरिया, महिला थाना हमीरपुर की प्रभारी प्रिया, महिला आयोग कार्यालय से राधिका, सोनिया, विनय शर्मा, सागर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed