फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State University Shimla team inspected Dhaneta College

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने धनेटा कॉलेज का किया निरीक्षण

Sat, 04 May 2024 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
State University Shimla team inspected Dhaneta College
धनेटा कॉलेज में स्थाई संबद्धता के लिए निरीक्षण के बाद टीम क ॉलेज स्टाफ सदस्यों के साथ। स्रोत: स
संबद्धता प्राप्त होने के बाद महाविद्यालय को मिलने वाले अनुदान में होगी बढ़ोतरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की निरीक्षण टीम ने स्थायी संबद्धता के लिए दौरा किया। निरीक्षण टीम का नेतृत्व प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से विषय विशेषज्ञ प्रो. सुरेंद्र सिंह नारटा, प्रदेश विश्वविद्यालय और सरकार के नामित सदस्य के रूप में नादौन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम, प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा और स्टाफ सदस्यों ने निरीक्षण टीम का स्वागत किया तथा टोपी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और कक्षा कक्षों सहित भवनों का निरीक्षण करते हुए समस्त औपचारिकताओं का निर्वहन किया। प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने कहा कि यदि राजकीय महाविद्यालय धनेटा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से स्थायी संबद्धता प्राप्त हो जाती है तो इससे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से महाविद्यालय को मिलने वाले अनुदान में बढ़ोतरी होगी। महाविद्यालय के विकास में अभूतपूर्व प्रगति होगी और साथ ही यहां पर नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। महाविद्यालय के साथ-साथ अन्य छात्रों को पढ़ने के लिए दूरदराज के क्षेत्र में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी वर्ग को बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. नीलम कुमारी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अजय कुमार, प्रो. मदन सिंह, डॉ. प्रीतम चंद, प्रो. अंजना कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed