{"_id":"6a0b4e9271f15a55ff0feab1","slug":"srimad-bhagwat-katha-begins-with-kalash-yatra-in-hadeta-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-194054-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हड़ेटा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हड़ेटा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
Tue, 19 May 2026 11:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 19 May 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। शिव मंदिर अपर हड़ेटा में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कलश यात्रा सुबह 10 से 12 बजे तक निकाली गई। प्रथम दिवस कथाव्यास आचार्य पंकज हरी गोपाल ने लोगों को कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को ईश्वर के प्रति प्रेम और समर्पण की प्रेरणा देती है। सच्ची भक्ति से मन की शांति और मोक्ष प्राप्त हो सकता है। कथा सुनने से मन शांत होता है, तनाव कम होता है और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। संवाद
विज्ञापन