{"_id":"57fbc8f14f1c1b620328e082","slug":"sport-department-jim-rich-officer-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी के घर पहुंच गया खेल विभाग का जिम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी के घर पहुंच गया खेल विभाग का जिम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के लिए आया जिम का सामान जिला के एक अधिकारी के निवास पर पहुंच गया है। अमर उजाला की विशेष तहकीकात में यह खुलासा हुआ है। वर्ष 2013 में खेल विभाग ने सवा दो लाख रुपये की लागत से हमीरपुर में जिम स्थापित करने के लिए मशीनरी खरीदी थी, लेकिन खेल विभाग के पास अपना भवन न होने से खरीदी गई जिम की मशीनरी कुछ समय के लिए डिब्बे में बंद रही।
विज्ञापन
उसके बाद जिला प्रशासन और खेल विभाग ने शिक्षा विभाग से बातचीत कर इसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के दो कमरों में रख दिया गया। इस दौरान प्रयोग में न लाने से यह मशीनरी बीते तीन सालों से बाल स्कूल के कमरे में धूल फांक रही है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने सोमवार को बाल स्कूल हमीरपुर के उन दो कमरों में जाकर जिम की जांच की। मौके पर एक कमरे में दो मशीनें, जबकि दूसरे कमरे में चार मशीने मिली। इसके अलावा और कोई जिम का सामान स्कूल में नहीं मिला। खेल विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि विभाग द्वारा खरीदी गई एक ट्रेडमिल जिला के एक अधिकारी के निवास पर स्थापित है।
विज्ञापन
यह मशीन अधिकारी के निवास पर कैसे पहुंची इस पर कोई बात करने को तैयार नहीं है। युवाओं के शरीर को सुडौल बनाने और शारीरिक रूप से फिट रखने के मकसद से खरीदी गई इस जिम का किसी को कोई लाभ नहीं मिल रहा। जबकि उसी वर्ष प्रदेश के अन्य जिलों में स्थापित जिम का उस क्षेत्र के लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
उधर, रावमापा स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र वर्मा ने कहा कि खेल विभाग की चार मशीनें स्कूल में हैं, इसके अलावा अन्य कोई सामान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जिम का यह सामान उनके स्कूल में ज्वाइन करने से पहले खरीदा गया है। वहीं जिला खेल अधिकारी एमपी भराड़िया ने कहा कि जिम के सामान की जांच करवाई जाएगी।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने वर्ष 2013 में जिम का सामान खरीदा था। इसमें दो इलेक्ट्रानिक्स ट्रेडमिल, दो मैनुअल ट्रेडमिल, दो छोटी ट्रेडमिल मशीनें और कुछ अन्य सामान हमीरपुर लाया गया था। ट्रेडमिल एक मशीन है, जिस पर एक जगह पर खड़ा होकर दौड़ा या चला जाता है। मशीन की गति को अपने क्षमता के मुताबिक तय किया जाता है।