{"_id":"6763112555048278e10e8d35","slug":"speeding-truck-overturns-after-hitting-tipper-case-registered-against-driver-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-143674-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टिपर को टक्कर मार पलटा तेज रफ्तार ट्रक, चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टिपर को टक्कर मार पलटा तेज रफ्तार ट्रक, चालक पर केस दर्ज
Wed, 18 Dec 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना क्षेत्र सदर के अंतर्गत मंगलवार देर रात शिमला मटौर एनएच पर भिड़ा के समीप सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टिपर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शी कुनाल कौंडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार रात लगभग नौ बजे जब वह अपने मकान की बालकनी में खड़ा था। इस दौरान अचानक जोर की आवाज सुनाई दी। जब उसने बाहर देखा, तो पाया कि एक सीमेंट से लोड ट्रक सड़क पर पलट गया था और सड़क किनारे खड़ा टिपर टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने ट्रक चालक राजीव कुमार के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।