फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Speed ??of Kovid vaccination increased in the district: Deputy Commissioner

हमीरपुर जिला में कोविड टीकाकरण की रफ्तार तेज : उपायुक्त

Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोविड टीकाकरण अभियान जोरों पर है। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कहा कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर पात्र लोग अच्छी तादाद में टीके लगवाने के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि 29 अप्रैल शाम तक जिले में कुल 1,56,238 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

इनमें से 1,40,951 लोग वैक्सीन की एक-एक डोज ले चुके हैं, जबकि दोनों डोज लेने वालों की संख्या भी 15,287 हो गई है। दोनों डोज लगवाने वाले लोगों में 4411 हेल्थ केयर वर्कर्स और 2128 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

60 वर्ष से अधिक आयु के 8251 वरिष्ठ नागरिक और 45 से 59 वर्ष तक के आयु वर्ग के 497 लोग भी दोनों डोज लगवा चुके हैं। पहली डोज लगवाने वाले लोगों में 6007 हेल्थकेयर वर्कर्स, 2841 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 66,341 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। इनके अलावा 45 से 59 वर्ष तक आयु के 65,762 लोग भी पहली डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवश्वेता बनिक ने कहा कि कोरोना संक्रमण को हराने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ टीकाकरण भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के अगले चरण में 18 से 44 वर्ष तक आयु के सभी लोगों को भी टीके लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण के लिए इन लोगों को कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण करवाना होगा। उपायुक्त ने 18 से 44 वर्ष तक आयु के सभी लोगों से ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed