{"_id":"573f06d34f1c1b0775ac6eb5","slug":"speed-breakers-zebra-crossing-built-outside-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के बाहर बनाए स्पीड ब्रेकर, जेबरा क्रॉसिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के बाहर बनाए स्पीड ब्रेकर, जेबरा क्रॉसिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 20 May 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस स्टैंड के बाहर बनाए स्पीड ब्रेकर।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी बस स्टैंड हमीरपुर के बाहर मुख्य मार्ग पर अब तेज रफ्तार वाहन नहीं दौड़ पाएंगे। हिट एंड रन केस के बाद जिला प्रशासन और विभाग की नींद खुल गई है। लोक निर्माण विभाग ने बस स्टैंड के निकासी और प्रवेश गेट के बाहर दोनों जगह मुख्य मार्ग पर मल्टीपल स्पीड ब्रेकर लगा दिए हैं। ब्रेकरों के साथ ही विभाग ने जेबरा क्रॉसिंग भी बनाई है।
विज्ञापन
लोनिवि की यह पहले तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों की स्पीड को नियंत्रित करेगी। साथ ही डिग्री कॉलेज अणु, अणु चौक, उपायुक्त कार्यालय चौक, गांधी चौक, हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, गांधी चौक और भोटा चौक के बाहर भी जेबरा क्रॉसिंग लाइनें लगा दी हैं।
विज्ञापन
विभाग ने सड़कों पर पेच वर्क के साथ ही एज और सेंटर लाइनें भी लगा दी हैं ताकि हादसों से बचा जा सके। करीब तीन माह पहले बस स्टैंड के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी थी। 19 वर्षीय मेकेनिक की मौत के बाद पूरा दिन चक्का जाम रहा था।
विज्ञापन
हिट एंड रन केस के बाद बस स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और जेबरा क्रॉसिंग की मांग उठने लगी। जिसके बाद अब विभाग ने पूरे शहर में जेबरा क्रॉसिंग और स्पीड ब्रेकर की स्थापना कर दी है।
लोनिवि ने बस स्टैंड के बाहर मल्टीपल स्पीड ब्रेकर और जेबरा क्रॉसिंग बना दी है। डिग्री कॉलेज अणु, अणु चौक, उपायुक्त कार्यालय चौक, गांधी चौक, हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, गांधी चौक और भोटा चौक के बाहर भी जेबरा क्रॉसिंग लाइनें लगा दी हैं।
- देवराज भाटिया, एसडीओ, लोनिवि, हमीरपुर