फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   spectator dancing dj wale babu song

डीजे वाले बाबू मेरा गाना... पर थिरके दर्शक

Sun, 22 Nov 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
spectator dancing dj wale babu song
साईं पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उखली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को मनाया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में रिटायर्ड कर्नल बलदेव राज शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक ओपी शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


नर्सरी व केजी के नन्हे मुन्नों ने फैंसी ड्रेस से लोगों का मनोरंजन किया। नन्हे मुन्नों ने राधा, कृष्ण, परियां, राम-सीता आदि की विभिन्न पोशाकें पहनकर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद छात्रों की फौजिए दी फैमिली नाटक से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। छात्रों ने डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा....यो यो हनी सिंह.., चिट्टियां कलाइयां वे... सहित पहाड़ी व पंजाबी गीतों पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि बलदेव राज शर्मा ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।


प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल के संस्थापक पीएन शर्मा, एसएमसी के पूर्व प्रधान बृज लाल शर्मा, एसएमसी प्रधान देवराज शर्मा, ज्ञान चंद, बृजलाल राणा, एलआईसी के ब्रांच मैनेजर आदर्श शर्मा, विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed