फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Songs rang out and feet danced in honor of the teachers.

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षकों के सम्मान में गूंजे गीत, थिरके कदम

Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Songs rang out and feet danced in honor of the teachers.
सोहारी स्कूल में अध्यापक दिवस पर सम्मानित  किए अध्यापक। स्रोत : संस्थान
हमीरपुर। जिलेभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों और महाविद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बनाया। स्कूलों में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा संवाद भी आयोजित किया गया। इसमें अध्यापकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और कमियों पर विस्तार से चर्चा की तथा आगामी परीक्षाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में भी विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में खूब रंग जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे 21,000 रुपये : केवल
लदरौर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बधानी में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केवल ठाकुर ने कहा कि पहले विद्यालय के मेरिटधारी विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती थी। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष विद्यालय का कोई विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करता है तो विद्यालय की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 21 हजार रुपये कर दी जाएगी। संवाद

बॉक्स:
नादौन स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई पर हुई चर्चा
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने की। संवाद में अभिभावकों, अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा और विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा-परिचर्चा की गई। प्रतिभागियों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और विद्यालय के विकास को लेकर अपने सुझाव साझा किए। संवाद

बॉक्स
भोरंज कॉलेज में शिक्षकों को किया सम्मानित
भोरंज (हमीरपुर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय भोरंज में छात्रों की ओर से शिक्षकों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश दिया।


बॉक्स
टौणी देवी में हुआ शिक्षा संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अभिभावकों की भूमिका तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि बदलते समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी रुचियों, प्रतिभाओं और मानसिक विकास पर भी ध्यान दें। संवाद

बॉक्स
धनेटा कॉलेज में गूंजा गीता का संदेश
धनेटा (हमीरपुर) राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शिक्षक दिवस के अवसर पर भगवद्गीता के श्लोक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निरंतर कर्म करने और परिणाम की चिंता न करने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रोवर्स एवं रेंजर्स, इको क्लब, सड़क सुरक्षा क्लब, कॉमर्स समिति, हिंदी भाषण प्रतियोगिता समिति और सामाजिक समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जमवाल मुख्य अतिथि तथा सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. रतन चंद शर्मा विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रयास करते रहने और अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद

सचित्र
मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल कम करने की अपील
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में शनिवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर पीटीएम की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रधानाचार्य रत्न चंद जरियाल, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजनीश ठाकुर और अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति और अनुशासन पर चर्चा की गई। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को टर्म-1 परीक्षा परिणाम से अवगत करवाया गया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान देने और मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल को कम करवाने का आग्रह किया। संवाद


बॉक्स
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में मनाया शिक्षक दिवस
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन को संवारने और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यालय के प्रति शिक्षकों की समर्पित सेवाओं और प्रतिबद्धता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या ने शिक्षकों को उनकी सेवाओं, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट परिणाम में योगदान के लिए सम्मानित किया। संवाद

सोहारी स्कूल में अध्यापक दिवस पर सम्मानित  किए अध्यापक। स्रोत : संस्थान

सोहारी स्कूल में अध्यापक दिवस पर सम्मानित  किए अध्यापक। स्रोत : संस्थान

सोहारी स्कूल में अध्यापक दिवस पर सम्मानित  किए अध्यापक। स्रोत : संस्थान

सोहारी स्कूल में अध्यापक दिवस पर सम्मानित  किए अध्यापक। स्रोत : संस्थान

सोहारी स्कूल में अध्यापक दिवस पर सम्मानित  किए अध्यापक। स्रोत : संस्थान

सोहारी स्कूल में अध्यापक दिवस पर सम्मानित  किए अध्यापक। स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed