{"_id":"60a6a6ae8ebc3e34f90363c0","slug":"some-special-motive-behind-making-video-message-viral-cmo-hamirpur-hp-news-sml3709664199","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो संदेश वायरल करने के पीछे कुछ विशेष मकसद : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो संदेश वायरल करने के पीछे कुछ विशेष मकसद : सीएमओ
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा है कि डीसीसीसी एनआईटी में उपचाराधीन एक महिला मरीज ने विक्रेता की ओर से प्रदान किए गए भोजन से इंकार किया और होटल से उसके लिए भोजन उपलब्ध कराने को कहा। उपचाराधीन अन्य रोगियों से फीडबैक लिया गया और वे भोजन की गुणवत्ता और समय पर भोजन की सेवाओं से संतुष्ट थे। इसके अतिरिक्त भोजन परोसने का समय पहले ही तय कर दिया गया है, जिसमें सुबह 7.00 बजे से 8.00 बजे (नाश्ता), दोपहर 1.00 बजे से दोपहर का भोजन और रात 8.00 बजे से रात का खाना दिया जाता है और विक्रेता समय पर भोजन उपलब्ध करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई सामान्य अपशिष्ट सामग्री को गैर-रोगी के चिन्हित क्षेत्र में पहली मंजिल में फेंक दिया गया था, जहां रोगी प्रविष्टियां प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा प्रत्येक कमरे में मरीजों को डस्टबिन प्रदान किया गया है। ऑडियो-वीडियो संदेश को वायरल करने के पीछे कुछ विशेष मकसद प्रतीत होता है और इस तरह की घटनाओं से उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल गिरेगा जो विभिन्न कठिनाइयों के बावजूद रोगी देखभाल में दिन-रात सेवा में लगे हैं।