फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Social pension amount released to 969 ex-servicemen and Veer Naris

Hamirpur (Himachal) News: 969 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सामाजिक पेंशन राशि जारी

Sat, 07 Feb 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 07 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सेना में सेवाएं देने के बाद किन्ही कारणों से पेंशन सुविधा से वंचित रहने वाले पूर्व सैनिकों और उनकी मृत्यु के बाद वीर नारियों को बुढ़ापा पेंशन प्रदान की जाती है। निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को एक करोड़ 51 लाख 10 हजार 750 रुपये की बुढ़ापा पेंशन के तहत राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन



सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर की ओर से प्रदेश के 969 ऐसे पूर्व सैनिकों और उनकी वीर नारियों को यह पेंशन राशि जारी की है। विभाग ने इन लाभार्थियों को चौथी तिमाही की पेंशन जारी की है।
विज्ञापन


बता दें कि सेना में भर्ती होने के बाद सैनिकों को पेंशन के लिए एक निश्चित अवधि तक अपनी सेवाएं देनी पड़ती हैं, लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी उत्पन्न हो जाती हैं कि इन सैनिकों को सेवानिवृत्त कर दिया जाता है, जिसके कारण यह पेंशन से वंचित रह जाते हैं। इनमें कई विश्व युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में इन पूर्व सैनिकों की आजीविका का ध्यान रखते हुए विशेष राशि प्रदान की जाती है। इन पूर्व सैनिकों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इन पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को तीन माह की सैनिक निदेशालय की ओर से बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर तथा ऊना जिलों को यह राशि जारी की गई है।

इसमें द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को बुढ़ापा पेंशन जारी की गई है। इनमें बिलासपुर की 36 वीर नारियों, चंबा के दो पूर्व सैनिकों व 13 वीर नारियों, हमीरपुर में दो पूर्व सैनिकों व 147 वीर नारियों, कांगड़ा के दो पूर्व सैनिकों व 146 वीर नारियों, कुल्लू की आठ वीर नारियों, मंडी के दो पूर्व सैनिकों व 66 वीर नारियों, सोलन की चार वीर नारियों, शिमला की पांच वीर नारियों, सिरमौर की की पांच वीर नारियों व ऊना की 34 वीर नारियों को यह राशि जारी की गई है।



इसके अलावा साधारण पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को भी यह राशि जारी हुई है। इसके अलावा बिलासपुर के नौ पूर्व सैनिकों व 26 वीर नारियों, चंबा के 18 पूर्व सैनिकों व 11 वीर नारियों, हमीरपुर के 38 पूर्व सैनिकों व 62 वीर नारियों, कांगड़ा के 83 पूर्व सैनिकों व 56 वीर नारियों, कुल्लू के आठ पूर्व सैनिकों व दस वीर नारियों, मंडी के 22 पूर्व सैनिकों व 28 वीर नारियों, सोलन के 10 पूर्व सैनिकों व दो वीर नारियों, शिमला के छह पूर्व सैनिकों व चार वीर नारियों, सिरमौर के नौ पूर्व सैनिकों व आठ वीर नारियों ऊना के 43 पूर्व सैनिकों व 44 वीर नारियों को सामाजिक पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।


कोट :



हिमाचल प्रदेश के 969 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को चौथी तिमाही की सामाजिक पेंशन के तहत राशि जारी कर दी गई है। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के अलावा अन्य पूर्व सैनिक और वीर नारियां शामिल हैं। -ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा, निदेशक, निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed