फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   So far eight panchayats have expressed objection to joining the Municipal Corporation.

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम में शामिल होने पर अब तक आठ पंचायतों ने जताई आपत्ति

Sat, 30 Nov 2024 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
So far eight panchayats have expressed objection to joining the Municipal Corporation.
बरोह पंचायत के ग्रामीण नगर निगम में शामिल न होने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
हमीरपुर। नगर निगम में शामिल होने के लिए अभी तक आठ पंचायतें अपनी आपत्तियां उपायुक्त हमीरपुर के समक्ष दर्ज करवा चुकी हैं। शुक्रवार को ग्राम पंचायत भरनाग, बलौंगनी और धलोट के ग्रामीणों का एक-एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम में शामिल न होने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने से लोगों पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पंचायतों के गांवों में गरीब परिवार भी रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पंचायतों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने मांगपत्र उपायुक्त हमीरपुर को सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग ने अधिसूचना जारी की है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि भरनाग, बलौंगनी और धलोट पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों को नगर निगम हमीरपुर में शामिल किया जा रहा है। वहीं, इलाकावासी नगर निगम हमीरपुर में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि इससे पहले भी दो दिन पूर्व दडूही और बजूरी पंचायत और गत दिवस गसोता, दरबैली और शासन पंचायत के बाद अब बलौंगनी, धलोट व बरोहा पंचायत के ग्रामीण उपायुक्त हमीरपुर के कार्यालय में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध कर उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रदेश सरकार से उनकी पंचायतों को नगर निगम में शामिल न करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बरोहा पंचायत की ग्रामीण ज्योति कुमारी ने कहा कि ग्रामीण नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते हैं। नगर निगम में शामिल होने से इनके ऊपर टैक्स का बोझ पड़ेगा।



बलौंगनी गांव को नगर निगम में शामिल किया जा रहा है। ग्रामीण नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते। गांव में गरीब परिवार रहते हैं तथा नगर निगम में शामिल होने से इनके ऊपर टैक्स का बोझ पड़ेगा। कई लोग तो मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर जीवन यापन करते हैं।
राकेश कुमार, पूर्व उपप्रधान, भरनाग पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed