{"_id":"5ea319088ebc3e90813be882","slug":"small-industry-open-in-curfue-hamirpur-hp-news-sml3312473157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य जोन में शुरू हुए छोटे उद्योग-धंधे, पटरी पर लौटा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य जोन में शुरू हुए छोटे उद्योग-धंधे, पटरी पर लौटा जीवन
विज्ञापन
हमीरपुर/नादौन (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में लॉकडाउन के बीच सामान्य जोन में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। छोटे उद्योग-धंधे और दुकानदारों ने शुक्रवार को राहत की सांस ली है। उपायुक्त हमीरपुर ने वीरवार को कंटेनमेंट जोन को छोड़ शेष सामान्य जोन में राहत कार्यों को शुरू करने को लेकर आदेश जारी किए हैं। इसके बाद सामान्य जोन में शुक्रवार को ट्रैक्टर रिपेयर और कृषि व्यवसाय से संबंधित दुकानें खुलीं। 24 मार्च को देशभर में लॉकडाउन शुरू हुआ है, जिसके बाद लोग अपने घरों में कैद हैं। लेकिन, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम दिए संदेश में 20 अप्रैल से हॉटस्पॉट क्षेत्र को छोड़ सामान्य क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान ढील देने की घोषणा की थी। जिसके बाद हमीरपुर में भी गृह मंत्रालय के आदेशानुसार लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। उधर, नादौन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एसडीएम किरण भड़ाना ने बैठक का आयोजन किया।
जिसमें नए आदेशों के अनुसार जिन कार्यों के लिए छूट दी गई है, उसके कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय कृत मॉडल तैयार किया गया। एसडीएम ने विभिन्न विभागों की जिम्मेवारी आदेश अनुसार तय की। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृति बीडीओ के माध्यम से एसडीएम कार्यालय द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में कार्य करने की स्वीकृति नगर पंचायत सचिव के माध्यम से दी जाएगी। जबकि निर्माण कार्यों के लिए संबंधित विभागों के एसडीओ के माध्यम से स्वीकृतियां प्रदान की जाएंगी। निर्माण कार्य केवल सुबह 7 से 5 बजे तक होगा। एसडीएम कार्यालय से ऐसे विभागों को स्वीकृति देने के लिए अधिकृत किया गया है। क्षेत्र भर में गेहूं की कटाई के चलते ट्रैक्टर और थ्रेशर रिपेयर का कार्य भी आरंभ हो चुका है। मेकेनिकों की दुकानें कर्फ्यू में ढील के दौरान खुली रह रही हैं। जहां लोग अपनी मशीनों की रिपेयर करवा रहे हैं।