{"_id":"684dc7661974420ac308ec77","slug":"slow-speed-of-fans-in-the-hospital-patients-helpless-in-the-scorching-heat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158481-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में धीमी पंखों की रफ्तार, प्रचंड गर्मी में मरीज हुए लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में धीमी पंखों की रफ्तार, प्रचंड गर्मी में मरीज हुए लाचार
Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड के बाहर बिना पंखे से गर्मी से बेहाल होते तीमारदार सहित अन्य। सं
हमीरपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। इलाज करवाने आने वाले मरीज गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। प्रचंड गर्मी में मेडिकल कॉलेज की ओर से लगाए पंखे नाकाफी साबित हो रहे हैं।
वहीं, अस्पताल में कई अहम जगहों पर पंखे लगे ही नहीं हैं और जहां लगे हैं वहां भी बेहद धीमी धीमी गति से चलते हैं। इस कारण स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। असप्ताल में मरीजों की भीड़ होने पर लंबे समय तक बारी का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनका मर्ज कम होने की बजाय ओर बढ़ जाता है। हालांकि, अफसरों के कमरों में तो एसी लगे हैं, लेकिन मरीजों और तीमारदारों के लिए अस्पताल में पंखों की भी दरकार है।
समय 12:30 बजे। स्थान : आपातकालीन वार्ड, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर। वार्ड के बाहर बैठने की व्यवस्था तो है, लेकिन यहां पर पंखों की सुविधा नहीं है। लोग पानी पीकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि जन्म प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड सुविधा वाले काउंटर के बाहर लोग अपना काम करवा रहे हैं। यहां पर पंखे लगे हैं।
विज्ञापन
ईएनटी ओपीडी और नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस गैलरी में भी दो पंखे लगे हैं, जो कि पर्याप्त नहीं हैं। यहां पर कम से कम तीन से चार पंखों की दरकार है। ऊपरी मंजिल में ब्लड बैंक, लैब सहित सर्जरी वार्ड हैं। यहां पर एक भी पंखा नहीं लगा है।
गायनी ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी में पंखे तो लगे हैं, लेकिन यह लोगों की भीड़ के आगे कम हैं। मेडिसिन ओपीडी में चार पंखे लगे हैं। इसमें एक पंखा खराब है। दवाई वाले काउंटर पर भी भीड़ है। यहां पर एक भी पंखे की सुविधा नहीं है। एक्सरे रूम, ओपीडी पर्ची काउंटर पर भी पंखे बेहतर स्थिति में थे। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से ठंडे पानी के लिए कूलर लगाए हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी मिल रहा है।
कोट
मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में पंखों की सुविधा है। कुछ जगहों पर पंखों की दरकार है। यहां बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए जाएंगे।
-देसराज शर्मा, एमएस, मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर