फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slow construction of bridge on Awahdevi-Bassi road becomes a problem

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-बस्सी सड़क पर पुल का धीमा निर्माण बना मुसीबत

Mon, 08 Jan 2024 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Slow construction of bridge on Awahdevi-Bassi road becomes a problem
अवाहदेवी-बस्सी सड़क पर निर्माणाधीन पुल।(संवाद)
भोरंज (हमीरपुर)। अवाहदेवी-बस्सी सड़क पर निर्माणाधीन पुल का कार्य बेहद धीमी गति से चलने के कारण स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बस्सी से अवाहदेवी वाया बधानी सड़क पिछले कई साल से बरसात के दिनों में बंद हो जाती है। कारण है यहां पर निर्माणाधीन पुल का कार्य अधर में लटका होना। पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने के चलते यह समस्या पेश आ रही है। अभी तक इस पुल का महज एक स्पैन का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


तीन स्पैन में इस पुल का लेंटर डाला जाएगा लेकिन अभी तक यह कार्य भी अधर में है। यह सड़क ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरती है। बरसात के दिनों में ग्राम पंचायत वधानी, चंबोह, जौह, कोट लांगसा सहित आधी दर्जन पंचायतों के लोग अन्य बाजारों से कट जाते हैं। बस्सी अस्पताल तक मरीजों को पहुंचाने के लिए इन पंचायतों के लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। करीब तीन साल पहले चंबोह के पास 2 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। ठेकेदार को इस पुल का निर्माण डेढ़ साल में पूरा करना था लेकिन पुल का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चला है। स्थानीय लोगों रोशन लाल, जगत राम, विनोद कुमार सुभाष चंद ने बताया कि पुल न बनने से बरसात के तीन चार महीने बस सुविधा बंद रहती है। लोगों को बरसात में यातायात दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर पुल डालने का कार्य कई साल से चल रहा है लेकिन कार्य बेहद धीमा है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पुल के निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल समीरपुर के एसडीओ नीतीश भारद्वाज ने बताया कि जिस ठेकेदार को पुल का टेंडर दिया है, वह कार्य में देरी कर रहा है। निर्माण में देरी के चलते ठेकेदार को सितंबर में पेनल्टी भी लगी है। अब कार्य जोरों पर चला हुआ है। उन्होंने कहा कि पुल के पिलर इत्यादि का काम पूरा हो गया है और इस माह पहले स्पैन पर 25 मीटर का लेंटर डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed