फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Skills competitions are important for personal development: Puneet

व्यक्तिगत विकास के लिए कौशल प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण : पुनीत

Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में शनिवार को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी नवीन कुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके अनुकरणीय योगदान को प्रदर्शित करना है। जिला नोडल अधिकारी पुनीत कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कौशल प्रतियोगिताएं न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि समाज और देश के आर्थिक विकास में भी योगदान देती हैं।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिताएं कौशल विकास को प्रोत्साहित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता में 14 विभिन्न व्यवसायिक कोर्स के सेक्टरों के 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की क्षमताओं का मूल्यांकन 28 विशेषज्ञ जजों की टीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंत में प्रत्येक सेक्टर में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से छात्रों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed