{"_id":"66d056374d0d00237c05c268","slug":"six-teachers-of-the-district-in-the-final-list-of-state-level-teacher-award-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-134595-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड की अंतिम सूची में जिले के छह शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड की अंतिम सूची में जिले के छह शिक्षक
विज्ञापन
शिक्षा
जिलास्तर पर गठित कमेटी ने फाइनल करके निदेशालय भेजे थे 10 नाम
फाइनल सूची में छंटनी होने के बाद शिक्षकों को मिलेगा शिक्षक अवार्ड
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर राज्यपाल की ओर से मिलेगा सम्मान
बवीता चंदेल
हमीरपुर। राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए एजुकेशन हब हमीरपुर के छह शिक्षकों के नाम अंतिम सूची तक पहुंचे हैं। फाइनल सूची में शिक्षकों के नाम तय होने के बाद इन्हें पांच सितंबर को अवार्ड के साथ सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। दो सप्ताह पूर्व पुरस्कार चयन को लेकर जिलास्तर पर गठित कमेटी की ओर से 10 शिक्षकों के नाम छांटकर निदेशालय दस्तावेजों के साथ भेजे गए थे ताकि पात्र शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना जा सके। अब पुरस्कार की अंतिम सूची जारी होने के बाद प्रदेशभर के 36 शिक्षकों में हमीरपुर जिला से एक साथ छह शिक्षक हैं। शिक्षकों को पुरस्कार उनकी ओर से शिक्षा के क्षेत्र और विद्यार्थियों के उत्थान में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है ताकि सभी स्कूलों के शिक्षक अवार्ड के लिए कार्य कर सकें। जिलेभर से राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए 16 शिक्षकों ने आवेदन किया था। जिलास्तरीय कमेटी ने पात्र शिक्षकों के आवेदन की छंटनी व स्पॉट इवेल्यूशन के बाद 10 शिक्षकों के नाम प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय भेजे थे। जिला स्तर पर गठित कमेटी ने शिक्षकों के रिकॉर्ड, विद्यार्थियों के लिए किए गए कार्य और स्कूल परिसर के साथ अन्य गतिविधियों की जांच करके शिक्षकों के नाम भेजे थे। इनमें दो प्रधानाचार्य, दो प्रवक्ता, दो टीजीटी, दो जेबीटी, एक डीपीई और एक पीईटी का नाम शिक्षा निदेशालय को भेजा गया था। अब इनमें से एक प्रधानाचार्य, एक डीपीई, एक टीजीटी, एक पीईटी, दो जेबीटी अंतिम सूची में शामिल हैं। इन शिक्षकों के नामों की सूची निदेशालय में अंतिम बार देखी जाएगी। इसके बाद शिक्षकों के नाम अवार्ड के लिए फाइनल होंगे। नाम फाइनल होने के बाद शिक्षकों को शिक्षक अवार्ड पर सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए जिले के छह शिक्षकों के नाम अंतिम सूची में फाइनल हुए हैं। इस सूची में छंटनी के बाद शिक्षकों के नाम फाइनल होंगे। पुरस्कार के लिए 16 शिक्षकों ने आवेदन किया था। 10 शिक्षकों के नाम निदेशालय भेजे गए थे और अब छह शिक्षकों के नाम फाइनल हुए हैं।
अंतिम सूची में चयनित शिक्षकों के नाम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी से प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा, डीपीई संजय कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी से टीजीटी शशि कुमारी, राजकीय उच्च पाठशाला चकमोह से पीईटी सुनील कुमार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला समीरपुर से जेबीटी शिक्षक रजनी चौहान और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बीड़ बगहेड़ा से जेबीटी शिक्षक विजय कुमार के नाम शामिल हैं।