फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six buses and one crane out of Hamirpur bus depot

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर बस डिपो से छह बसें और एक क्रेन हुई बाहर

Sun, 02 Apr 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की छह बसें और एक क्रेन अपने निर्धारित किलोमीटर पूरा करने के बाद शनिवार को डिपो से बाहर हो गईं। छह बसों के एक साथ बाहर होने से अब निगम में बसों की किल्लत और बढ़ गई है। यहां पहले से ही 18 बसों की कमी चल रही है। हमीरपुर डिपो में पूर्व में कुल 150 बसें थीं। लेकिन वर्तमान में 138 बसें ही है। इनमें भी छह बसें नौ लाख किलोमीटर और पंद्रह साल पुरानी थीं। शून्य बुक वैल्यू की इन बसों को अब एचआरटीसी के डिपो से बाहर कर दिया गया है। ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके चलते अब 132 बसें ही डिपो में बची हैं। जबकि दिनभर में 450 से अधिक रूटों पर बसें चलती हैं।
विज्ञापन

बसों की कमी के कारण बस रूटों को सुचारू रखना मुश्किल हो गया है। कई बार तकनीकी खराबी के कारण बसें सड़कों पर खड़ी हो रही हैं। इसके साथ ही क्रेन को भी निर्धारित किलोमीटर के बाद डिपो से बाहर करने के बाद अब परिवहन निगम में आपातकाल में क्रेन की समस्या पेश आएगी। पूर्व में कई बार जब निगम की बसें तकनीकी खराबी के कारण सड़कों पर खड़ी हो जाती थीं या किसी हादसे की शिकार होती थीं तो क्रेन की मदद से उन्हें कार्यशाला तक पहुंचाया जाता था। लेकिन अब यहां क्रेन की समस्या भी खड़ी हो गई है। हालांकि मुख्यालय से दो मिनी बसें हमीरपुर डिपो को मिली हैं, लेकिन अभी तक उनकी पासिंग नहीं हुई है। पासिंग के बाद ही उन्हें सड़क पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि निर्धारित किलोमीटर पूरी कर चुकी छह बसों और एक क्रेन को ऑफ रोड किया गया है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed