Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Simran stood first in the quiz, and Vanshika topped in essay writing.

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी में सिमरन और निबंध लेखन में वंशिका रही अव्वल

Sat, 14 Nov 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। निर्वाचन विभाग की ओर से शुक्रवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मतदाता साक्षरता क्लबों के सहयोग से निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भोरंज स्कूल में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह की सिमरन ने पहला, मनोह स्कूल की नैंसी ने दूसरा, महल स्कूल की वंशिका अग्निहोत्री ने तीसरा, बाहनवीं के आदित्य भारद्वाज ने चौथा, बधाणी की अंशिका ने पांचवां, भोरंज की पलक ने छठा, अमरोह के कृष्ण शर्मा ने सातवां, चंबोह की कृतिका शर्मा ने आठवां, भरेड़ी की राधिका शर्मा ने नौवां और बधाणी के आर्यन केशव ने दसवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में महल स्कूल की वंशिका अग्निहोत्री प्रथम, बाहनवीं की तनवी द्वितीय, चंबोह की दिया शर्मा तृतीय, मनोह की महक चतुर्थ, अमरोह की शिवानी पंचम, लदरौर की शगुन छठे, भोरंज की मुस्कान सातवें, मुंडखर की शिवानी आठवें, भरेड़ी के कृपाल सिंह नौवें और बगवाड़ा की पल्लवी चौहान दसवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रतियोगिताओं में पहले दस स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भोरंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य जसवीर चंदेल के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सहायक नोडल अधिकारियों, मूल्यांकनकर्ताओं, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारियों, निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed