फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sikandar said in Parliament, the road to Baba Balaknath's court should be double lane.

Hamirpur (Himachal) News: संसद में बोले सिकंदर, बाबा बालकनाथ के दरबार को डबललेन हो सड़क

Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/बिझड़ी। प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने वीरवार को राज्यसभा संसद में प्रश्नकाल में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का मुद्दा उठाया। उन्होंने सलौणी मंदिर से लेकर दियोटसिद्ध तक 20 किलोमीटर सड़क मार्ग को डबल करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


यह सड़क अभी सिंगल है। हर वर्ष इस सड़क मार्ग से बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सिंगल सड़क होने के चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने साथ में यह बात भी रखी कि अगर इस सड़क मार्ग को डबल कर दिया जाए तो पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ में यह सड़क मार्ग ऊना हमीरपुर हाईवे से भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही बाबा बालक नाथ मंदिर में जो श्रद्धालु अन्य प्रदेशों से माथा टेकना पहुंचते हैं, वह बाबा की पवित्र गुफा के दर्शनों के बाद हिमाचल प्रदेश की पांचों देवियों ज्वाला जी, चिंतपूर्णी, चामुंडा देवी, बृजेश्वरी आदि के दर्शन के लिए जाते हैं। उनको भी डबल लेन सड़क बनने से यात्रा में सुविधा होगी। सांसद डाॅ. सिकंदर ने कहा कि बाबा बालक नाथ के दरबार में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यहां पर बेहतर यातायात सुविधा बेहद जरूरी है। इस कड़ी में इस मुद्दे को उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा और पांगी के लिए स्वीकृत करवाई थी राशि
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर ने कहा कि इस बारे में उन्होंने डॉक्टर सिकंदर कुमार को पत्र भेजा था। इसका वीरवार को उन्होंने राज्यसभा में प्रश्न लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राज्यसभा में पहले भी हिमाचल प्रदेश की दो सड़कों चंबा-पांगी के मुद्दे उठे थे। उसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो गई थी और अब कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed