फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shripal appointed president of urban and Jasveer rural boards

Hamirpur (Himachal) News: श्रीपाल शहरी और जसवीर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

Fri, 17 Jan 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shripal appointed president of urban and Jasveer rural boards
हमीपुर विसक्षेत्र के विधायक और शहरी और ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों को कंधे पर उठाए समर्थक। संवाद।
जिले में भाजपा के बचे हुए पांच मंडलों में चुनावी प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

अब सभी दस मंडलों को मिले अध्यक्ष, लंबे समय से अटका था चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भाजपा के चिरलंबित मंडल चुनाव वीरवार को आखिरकार संपन्न हो गए हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव जिला मुख्यालय में चुनाव प्रभारी पूर्व में मंत्री रहे राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में हुए।
इस मौके पर सर्वसम्मति से श्रीपाल शर्मा को भाजपा शहरी मंडल और जसवीर सिंह को भाजपा ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष चुना गया। श्रीपाल शर्मा सेर बलौनी निवासी है। इससे पहले वह भाजपा के हमीरपुर मंडल के ग्रामीण सेक्टर के सहप्रभारी भी रहे हैं। वहीं, जसवीर बलोह बीडीसी सदस्य हैं।
विज्ञापन

दोनों मंडल अध्यक्षों ने भाजपा के केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व, राज्य के शीर्ष नेतृत्व, विधायक सदर आशीष शर्मा और समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि दोनों कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है कि वह दोगुनी ताकत के साथ पार्टी की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। पार्टी के सदस्यतता अभियान में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अग्रणी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि जिले में भाजपा के कुल दस मंडल है। पांच मंडलों में पहले ही अध्यक्ष चुन लिए गए थे, लेकिन हमीरपुर, सुजानपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों के अध्यक्षों पर पेच फंसा हुआ था। खास बात यह थी कि यह पेच उन विस क्षेत्रों में फंसा था, जहां पर विधानसभा उपचुनावों के चलते भाजपा संगठन में बड़े स्तर पर गुटबाजी हावी हुई थी।


यशवीर बने बड़सर के ढटवाल मंडल अध्यक्ष
बिझड़ी (हमीरपुर)। गगरेट से पूर्व विधायक राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में बड़सर विधानसभा के ढटवाल क्षेत्र के चुनाव हुए। इसमें यशवीर सिंह पटियाल को ढटवाल मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। इससे पूर्व वह बड़सर मंडल के अध्यक्ष रह चुके है। खास बात यह है कि उनके नाम की कुछ दिन पूर्व चुनावी बैठक में चर्चा हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। अब आखिरकार हाईकमान ने उनके नाम पर ही मुहर लगाई है। इस अवसर पर बड़सर के विधायक इंद्रदत लखनपाल, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, बड़सर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



जसवंत सुजानपुर और विक्रम टौणीदेवी मंडल के अध्यक्ष
सुजानुपर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के भाजपा मंडलों के चुनाव पार्टी प्रभारी सुमित की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस दौरान जसवंत को सुजानपुर और विक्रम राणा को टौणीदेवी भाजपा मंडल का अध्यक्ष चुना गया। विक्रम राणा इससे पूर्व सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पार्टी हाईकमान की ओर से दिए गए दायित्व को दोनों कर्मठ कार्यकर्ता बखूबी निभाएंगे।

हमीपुर विसक्षेत्र के विधायक और शहरी और ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों को कंधे पर उठाए समर्थक। संवाद।

हमीपुर विसक्षेत्र के विधायक और शहरी और ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों को कंधे पर उठाए समर्थक। संवाद।

हमीपुर विसक्षेत्र के विधायक और शहरी और ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों को कंधे पर उठाए समर्थक। संवाद।

हमीपुर विसक्षेत्र के विधायक और शहरी और ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों को कंधे पर उठाए समर्थक। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed