फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Show cause notice to seven school heads absent from cluster system meeting

Hamirpur (Himachal) News: क्लस्टर सिस्टम की बैठक से गैरहाजिर सात स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस

Mon, 11 Dec 2023 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलास्तरीय शिक्षा की गुणवत्ता बैठक में उपस्थित न होने वाले सात स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने सात दिन में जवाब तलब किया है। विभाग ने स्कूल प्रमुखों से बैठक में उपस्थित न होने का कारण पूछा है। अब स्कूल प्रमुखों को विभाग को स्पष्ट तौर पर बैठक मेें उपस्थित न होने का कारण बताना होगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से चार और पांच दिसंबर को उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें स्कूल प्रमुखों को 500 मीटर के दायरे में स्थित प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने और क्लस्टर प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई थी। विभाग की ओर से जिले के 163 स्कूल प्रमुखों को बैठक में उपस्थित होने के लिखित में निर्देश दिए गए थे ताकि सभी स्कूलों में एक समान विकास और विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें लेकिन स्कूल प्रमुखों ने नियमों की अवहेलना कर बैठक में भाग नहीं लिया। ऐसे में अब स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने कहा कि स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली शुरू करने के लिए जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सात स्कूल प्रमुख उपस्थित नहीं हुए थे। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्कूल प्रमुखों से कारण स्पष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed