{"_id":"652ed860c4f10b15bf0368b4","slug":"short-circuit-in-transformer-electrical-equipment-burnt-in-maihar-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11469-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट, मैहरे बाजार में विद्युत उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट, मैहरे बाजार में विद्युत उपकरण जले
Wed, 18 Oct 2023 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
मैहरे बाजार में शॉट सर्किट के कारण जले बिजली के उपकरण। (स्रोत संवाद)
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे बाजार में एक दिन में दो बार टांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से कई उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण जल गए। सुबह अचानक शार्ट सर्किट होने के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पूर्व बार-बार बिजली के अघोषित कट लग रहे थे। वहीं, दोपहर बाद भी टांसफार्मर में शार्ट सर्किट हो गया।
टांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से मोबाइल फोन चार्जर, घरों के झूमर, लैपटॉप, बल्ब आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। मैहरे में कपड़ा व्यापारी सुरेश कुमार ने कहा कि उनकी दुकान में फोन के चार्जर में ब्लास्ट हुआ। वहीं, बिजली के तार जलने के साथ-साथ सेट बॉक्स भी पूरी तरह खराब हो गया।
इसी तरह अन्य कई दो दर्जन से भी अधिक दुकानदारों ने भी यही बात कही। बिजली बोर्ड के अनुसार उनके चार ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा। वहीं मैहरे में स्थित ग्रामीण बैंक में भी शार्ट सर्किट हुआ। जिस कारण बैंक के यूपीएस को नुकसान पहुंचा। मंहगी लाइट से लेकर बिजली की वायरिंग को भी तक जल गए हैं। कई दुकानों में बिजली आपूर्ति मंगलवार तक बहाल नहीं हो पाई। बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाल व नुकसान का आंकलन करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में सोमदत्त, सुरेश कुमार, देशराज शर्मा, विजय कुमार, सागर, रजनीश, जसवीर, रमन कुमार, दीक्षा शर्मा आदि ने कहा कि कई जगह से बिजली के तारों की मरम्मत करने की जरूरत है। वहीं, अघोषित कटों से भी मैहरे बड़सर कस्बे के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस भी रात आठ बजे तक कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुटे रहे। वहीं, मंगलवार को भी बिजली बहाल करने का कार्य चलता रहा।
उधर, बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता सुनील भाटिया ने कहा कि जो नुकसान हुआ है, उसका जायजा लिया जा रहा है और जो बिजली बाधित हुई थी उसे सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। कर्मचारी फील्ड में कार्य कर रहे हैं।