फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shops will be auctioned in municipal parks

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम के पार्कों में दुकानों की होगी नीलामी

Wed, 14 May 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 14 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के 11 वार्डों में पार्कों के साथ स्थापित दुकानों की नीलामी होगी। नगर निगम ने एक माह के भीतर दुकानों को नीलाम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

दुकानों के नीलाम होने से लोगों को पार्कों के अंदर लघु व्यवसाय संचालित करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, पार्क में आने वाले लोगों को खाने के लिए सामग्री उपलब्ध रहेगी। दुकानों को एक साथ एक ही दिन नीलाम किया जाएगा। दुकानों का किराया उनके आकार और सुविधाओं के अनुसार निर्धारित होगा, जिससे नगर निगम को आय भी होगी।
विज्ञापन


नगर निगम हमीरपुर की ओर से डेढ़ वर्ष पूर्व 11 वार्डों में प्रस्तावित पार्क सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान नई दुकानों का निर्माण भी करवाया गया था, ताकि पार्क में बच्चों से बुजुर्गों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा सकें। हालांकि, लंबा समय बीत जाने और निगम का गठन होने के बाद दुकानों को नीलाम करने से संबंधित कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की ओर से जनवरी माह में भी दुकानों को नीलाम करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया लेकिन तकनीकी कारणों के चलते दुकानों की नीलामी नहीं हो पाई। अब सभी दुकानों को नीलाम करने के लिए एक साथ कार्यक्रम होगा, जिससे युवाओं को रोजगार और दुकानदारों को अपनी आजीविका कमाने में सुविधा मिलेगी।


कोट

11 वार्डों में पार्कों के साथ स्थापित दुकानों की नीलामी होगी। नगर निगम ने एक माह के भीतर दुकानों को नीलाम करने का निर्णय लिया है। दुकानों के नीलाम होने से लोगों को पार्कों के अंदर लघु व्यवसाय संचालित करने की सुविधा मिलेगी।
-अभिषेक कुमार गर्ग, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed