फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shops closed, people could not find colors to play Holi

दुकानें बंद, लोगों को होली खेलने के लिए नहीं मिले रंग

Sun, 28 Mar 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shops closed, people could not find colors to play Holi
होली से पिछले दिन उपायुक्त के निर्देशों के बाद खाली पड़ा बाजार। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर/हमीरपुर। कोरोना वायरस के चलते जहां राष्ट्र स्तरीय होली मेला इस बार रद्द हो गया, वहीं कारोबारियों की अच्छे कारोबार की आस भी टूट गई। रविवार को प्रशासन के निर्देशानुसार बाजार बंद होने के चलते लोगों को परिवार में होली खेलने के लिए भी गुलाल नहीं मिल पाया। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक तौर पर रंगों की होली खेलने से मना किया है। वहीं, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते रविवार और सोमवार को दुकानें बंद करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिसके चलते रंग बेचने वाली दुकानें बंद होने से रंगों की होली परिवार में भी फीकी दिखी। दुकानदार भी प्रशासन के इस फैसले से नाराज दिखे। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन ने पिछले दिन शाम को अचानक आदेश जारी कर दिए, जबकि होली के लिए इस बार गुलाल बेचने के लिए लाए थे। जिस कारण हानि हुई है। रविवार को पूर्णमासी का शुभ दिन होने के चलते इसी दिन कई स्थानों पर होली खेली गई। भले ही सार्वजनिक तौर पर होली खेलने पर पाबंदी लगा दी थी, लेकिन दुकानें बंद होने से घर परिवार में होली खेलने के लिए लोगों को रंग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed