{"_id":"68c5c8468ab9ef42db0caf6b","slug":"shops-are-being-set-up-on-drainage-drains-more-than-100-encroachers-in-just-one-kilometer-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-166606-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निकासी नालियों पर सज रही दुकानदारी, एक किमी में ही 100 से अधिक अतिक्रमणकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निकासी नालियों पर सज रही दुकानदारी, एक किमी में ही 100 से अधिक अतिक्रमणकारी
Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार हमीरपुर में अतिक्रमण कर सजाई गई दुकानदारी : स्रोत संवाद
- फोटो : mathura
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में रेहड़ी-फड़ी पर सब्जी और फल बेचने वाले निकासी नालियों पर ही अपनी दुकानदारी सजा रहे हैं। इससे अतिक्रमण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। शहर में करीब एक किलोमीटर तक फैले मुख्य बाजार में लगभग 100 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने अपनी दुकानदारी सजा रखी है।
वहीं, सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि नगर निगम इन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने के स्थान पर अपनी तिजोरी भरने के लिए केवल पर्ची काटने तक ही सीमित है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इन अतिक्रमणकारियों ने जिन निकासी नालियों के ऊपर कब्जा जमाया हुआ है, उसके नीचे लगातार गंदा पानी बह रहा है। इससे फलों व सब्जियों पर मक्खी मच्छर बैठ रहते हैं। ऐसे में यहां पर बीमारी फैलने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।
वहीं, अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं, क्योंकि पिछले लगभग एक वर्ष के अंतराल में अधिकारियों ने एक बार भी धरातल पर उतरकर कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई है। दुकानदारों की माने तो नगर निगम हर माह 400 रुपये की पर्ची वसूल कर रहा है। इसके साथ ही दुकानदारों ने लाभ कमाने के लिए अपनी दुकान के आगे सब्जी विक्रेताओं को स्थान दिया हुआ है।
विज्ञापन
लाेगों का कहना है कि गंदे पानी की निकासी नालियों पर सजी दुकानदारी लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कई गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वह गंदे पानी की निकासी नालियों पर कब्जा जमाकर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
क्या कहते हैं अधिकारी :
बाजार का सर्वे किया जा रहा है। रेहड़ी धारकों के लाइसेंस बनाए जाएंगे, जिसके लिए कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बाजार का निरीक्षण किया जाएगा। दुकानों के आगे सामान सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक गर्ग, आयुक्त नगर निगम, हमीरपुर
दुकानदारों को पहले भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अतिक्रमण कर दुकानों के बाहर अन्य लोगों को न बैठाएं। इस बाबत दोबारा से निर्देश जारी किए जाएंगे। अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित अधिकारी ही कार्रवाई कर सकते हैं।
-सुमित ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल, हमीरपुर

मुख्य बाजार हमीरपुर में अतिक्रमण कर सजाई गई दुकानदारी : स्रोत संवाद- फोटो : mathura