{"_id":"66ddb1acca8e494c450dbd68","slug":"shopping-complex-will-be-constructed-near-the-sub-post-office-soni-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135367-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपडाकघर के निकट शॉपिंग कांप्लेक्स का होगा निर्माण : सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपडाकघर के निकट शॉपिंग कांप्लेक्स का होगा निर्माण : सोनी
विज्ञापन
शहर की 14 गलियों में पेवर टाइल डालने का कार्य आरंभ
शनि मंदिर के पास किया जा रहा पार्किंग का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के सदस्य एवं नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने कहा कि शहर में विकास कार्य प्रगति पर है। शहर की 14 गलियों में पेवर टाइलें डालने का कार्य आरंभ हो चुका है। शहर को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के कार्य के कारण पेवर टाइल डालने का कार्य रोका गया था। इसके साथ ही स्थानीय बस अड्डा तथा चौगला बाजार के शौचालय के मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य भी आरंभ हो गया है। सोनी ने कहा कि बस अड्डा के साथ सटे इंद्रपाल चौक तथा यहां स्थित रेन शेल्टर का जीर्णोद्धार करके इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इंद्रपाल चौक पर स्वतंत्रता सेनानी इंद्रपाल की प्रतिमा के ऊपर हिमाचली संस्कृति पर आधारित एक बड़ी कैनोपी लगाई जा रही है।
वहीं, बस अड्डा की बाहरी दीवारों पर भी हिमाचली संस्कृति की झलक दिखेगी। शहर के वार्ड एक में शनि मंदिर के पास 36 लाख की लागत से एक पार्किंग तथा पार्क का कार्य प्रगति पर है। वहीं, वार्ड चार में भी उपडाकघर के निकट एक सामुदायिक भवन, पार्किंग तथा शॉपिंग कांप्लेक्स का कार्य शीघ्र आरंभ होने जा रहा है। सोनी ने कहा कि शहर के रैन बसेरा के जीर्णोद्धार का कार्य भी प्रगति पर है। यहां रेन बसेरा में विवाह समारोह आदि के लिए इसे बीपीएल तथा अन्य गरीब परिवारों को कम से कम दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। वार्ड चार में 440 करोड़ की लागत से बड़े होटल का निर्माण कार्य अभी चल रहा है।