फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   shopping complex and parking will be built in hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगी पक्का भरो सड़क, वार्ड-दो में बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग

Thu, 14 Sep 2023 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
shopping complex and parking will be built in hamirpur
नगर परिषद हमीरपुर की बैठक में उपस्थित पार्षद व अधिकारी। (स्रोत : संवाद)
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में होटल हमीर से लेकर पक्का भरो तक मुख्य सड़क रोशनी से जगमग होगी। सड़क के किनारे नगर परिषद जल्द स्ट्रीट लाइटें स्थापित करेगी। इसके अलावा वार्ड नंबर दो में नगर परिषद के विश्राम गृह के समीप खाली पड़ी भूमि पर शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद हमीरपुर की बुधवार को हुई मासिक बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मासिक बैठक में शहर के विकास को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होटल हमीर से लेकर पक्का भरो तक मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। अभी तक उक्त मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से रात के समय घुप अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। मगर अब सड़क दुधिया रोशनी से जगमग होगी, जिससे लोगों को आवाजाही करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर दो में नगर परिषद के विश्राम गृह के समीप खाली पड़ी भूमि पर एक शॉपिग कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसके धरातल में दुकानें बनाई जाएंगी, जबकि ऊपरी मंजिल में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इससे नगर परिषद को आय भी प्राप्त होगी, जिसे शहर में होने वाले विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर परिषद ने यह भी निर्णय लिया कि शहर में सड़क के किनारे निकासी नालियों पर सजने वाली दुकानदारी को हटाया जाएगा। इसके साथ ही रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए शहर में अन्यत्र खाली जगह चिह्नित की जाएगी, जहां पर उन्हें कारोबार करने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा कोरोना काल में रेहड़ी-फड़ी का कार्य छोड़ चुके हैं लोगों के साथ पर उनकी रेहडिय़ों को नए लोगों को आवंटित करने का भी फैसला लिया गया।


लावारिस कुत्तों की करवाई जाएगी नसबंदी
बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के सामने सरकारी भूमि को खाली करवाकर यहां यात्रियों और राहगीरों के विश्राम के लिए बैंच स्थापित किए जाएंगे। साथ ही नगर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में लावारिस कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद पशुपालन विभाग से पत्राचार कर लावारिस कुत्तों की नसबंदी करवाएगी।



क्षतिग्रस्त रास्तों, निकासी नालियों की होगी मरम्मत
नगर परिषद की बैठक में एक साल से रुके हुए गांधी चौक हमीरपुर के सौंदर्यीकरण को जल्द शुरू करने के लिए शहरी विकास विभाग के निदेशक को रिमांइर पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर के सभी वार्डों में बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त हुए रास्तों, निकासी नालियों और डंगों की मरम्मत कार्य करवाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में नगर परिषद के ईओ संजय कुमार, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, पार्षद विनय कुमार, सुदेश आनंद, डॉ. सुशील कुमार, नीना चौधरी, राधा रानी, पुष्पा शर्मा और वकील सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed