फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shopkeepers concerned over looming charges on UPI payments.

Hamirpur (Himachal) News: यूपीआई से भुगतान पर शुल्क की आहट से दुकानदारों की बढ़ी चिंता

Thu, 17 Sep 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 17 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers concerned over looming charges on UPI payments.
उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी
हमीरपुर। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से यूपीआई भुगतान व्यवस्था में बदलाव की घोषणा के बाद व्यापारियों और दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 15 अक्तूबर से व्यक्ति से व्यापारी को किए जाने वाले दो हजार रुपये तक के भुगतान को शुल्क मुक्त रखने और इससे अधिक के भुगतान पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल हमीरपुर और स्थानीय दुकानदारों ने इस व्यवस्था पर चिंता जताई है। कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के कारण छोटे दुकानदार पहले ही कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगने से उन पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार बड़ी संख्या में ग्राहक नकद के बजाय यूपीआई से भुगतान कर रहे हैं। डिजिटल भुगतान से लेन-देन आसान और तेज हुआ है, लेकिन शुल्क लागू होने पर बड़े मूल्य के डिजिटल लेन-देन की लागत व्यापारियों को वहन करनी पड़ सकती है।
उन्होंने व्यवस्था की समीक्षा कर व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार न डालने की मांग की है।
-
2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर यूपीआई पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगने से दुकानदारों के खर्च में बढ़ोतरी होगी। मेडिकल स्टोर पर ग्राहक अक्सर डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हैं। ऐसे में प्रत्येक बड़े लेन-देन पर शुल्क लगने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। -उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी

मैं कंप्यूटर बेचने का काम करता हूं। यह निर्णय दुकानदारों पर भार है। डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए कारोबारियों पर इस तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए। इस निर्णय से डिजिटल भुगतान में कमी आ सकती है। -विजय ठाकुर, दुकानदार हमीरपुर

पहले ही ऑनलाइन खरीदारी के कारण दुकान में ग्राहक कम आते हैं। अब सरकार के इस निर्णय से अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इससे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति और कमजोर होगी। सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। -राजेश, दुकानदार हमीरपुर

वर्तमान समय में डिजिटल भुगतान कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में किसी भी नए शुल्क का सीधा असर व्यापारियों की लागत और कारोबार पर पड़ सकता है। -सतीश कुमार, दुकानदार हमीरपुर


सरकार के इस निर्णय का व्यापार मंडल हमीरपुर विरोध करता है। यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए शुल्क कम करना आवश्यक है। -सुमित ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल हमीरपुर

उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी

उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी

उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी

उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी

उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी

उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी

उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी

उमेश चंदेल, दुकानदार अवाहदेवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article