फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shopkeeper fined Rs 1,000 for throwing garbage in the open

Hamirpur (Himachal) News: खुले में कूड़ा फेंक रहे दुकानदार को किया 1,000 रुपये जुर्माना

Fri, 12 May 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में खुले में कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पंचायत द्वारा वीरवार को एक दुकानदार को 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर पंचायत नादौन के स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी ने कहा कि मुख्य बाजार के एक दुकानदार खुले में कूड़ा फेंक रहा था तब उसे नगर पंचायत कर्मियों ने पकड़कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी रोजाना मुख्य बाजारों में कूड़ा एकत्रित करने के लिए दो बार चक्कर लगाते हैं और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह कूड़ा सूखा और गीला अलग-अलग करके देंं।
विज्ञापन

परंतु इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इसके विरोध में प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस संबंध में दुकानदारों को बार-बार चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि अब नए निर्णय के अनुसार शहर के बाजारों में कूड़ा एकत्रित करने के लिए गाड़ी तीन बार चक्कर लगाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में नगर पंचायत सचिव हर्षित शर्मा ने कहा कि दुकानदारों की सहूलियत के लिए अब शहर में गाड़ी द्वारा तीन बार चक्कर लगाकर कूड़ा एकत्रित करेगी। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी ने खुले में कूड़ा फेंका तो उसके विरुद्ध नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed