फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shop shutters were broken during a bullfight at Pattan Chowk.

Hamirpur (Himachal) News: पत्तन चौक में सांडों की लड़ाई के दौरान टूटा दुकान का शटर

Sat, 13 Dec 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 13 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। मुख्य बाजार नादौन के पत्तन चौक पर शुक्रवार सुबह हुई दो सांडों के बीच भयंकर लड़ाई में एक दुकान का डबल शटर टूट गया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि दुकान के शोकेस सहित अन्य सामान टूटने से बच गया। दुकान संचालक पूनम शर्मा ने बताया कि दुकान का शटर क्षतिग्रस्त होने से काफी नुकसान हुआ है। आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों राजीव शर्मा, मुनीष अवस्थी, कुलदीप कुमार आदि ने बताया कि पत्तन चौक तथा आसपास के क्षेत्र में सांड अचानक हिंसक हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह आपस में लड़ते हुए दो सांड दुकान तक पहुंच गए। यदि दुकान के भीतर घुस जाते तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था।

सांडों के आतंक से समस्त शहरवासी सहमे हुए हैं। बच्चों का स्कूल आना जाना मुश्किल हो गया है। कुछ दिन पूर्व ही बाल स्कूल के बाहर खड़ी एक कार सांडों की लड़ाई की चपेट में आ जाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों ने प्रशासन व सरकार से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed